//
VisionIAS - Online Self Test
Vision-IAS Logo
*
Questions for practice

1)

फरक्का जल संधि के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. 1977 में फरक्का जल संधि भारत और बांग्लादेश के मध्य संपन्न हुई।
  2. यह संधि गंगा नदी जल के बँटवारे के सन्दर्भ में थी।
  3. 1996  में बांग्लादेश को दिए जाने वाले जल की हिस्सेदारी में भारत द्वारा वृद्धि कर दी गयी।

उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

(a)केवल 1 एवं 3 

(b)केवल 1 

(c)केवल 1 एवं 2 

(d)उपरोक्त सभी 


2)

भारत –बांग्लादेश भू सीमा समझौता (Land-Border agreemnt) सन्दर्भ में निम्नलिखित कथन पर विचार कीजिए-

  1. 1974 में,भारत –बांग्लादेश के मध्य किये गए  भू- सीमा समझौते  से सम्बंधित है।
  2. इस संशोधन के द्वारा भारत और बांग्लादेश के मध्य कुछ क्षेत्रों (enclaves) के आदान- प्रदान को संवैधानिक दर्जा दिया गया।
  3. इस संशोधन के परिणामस्वरूप 119 वां  संविधान संशोधन अधिनियम निर्मित हुआ।

उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

(a) केवल 1 एवं 3

(b) केवल 2

(c)केवल 1 और 2

(d)उपरोक्त में से सभी


3)

 BIMSTEC के सन्दर्भ में निम्न्लिहित कथन पर विचार कीजिए :

  1. बंगाल की खाड़ी के चारों ओर अवस्थित राष्ट्र इसमें शामिल हैं
  2. थाईलैंड , म्यानमार एवं पाकिस्तान इसके सदस्य राष्ट्र हैं
  3. कुल 7 राष्ट्र इसके सदस्य हैं
  4. इसकी स्थापना 1997 में हुई थी 

सत्य कथन का चुनाव कीजिए :

(a)केवल 2 ,3 एवं 4 

(b)केवल 1,3 एवं 4 

(c)केवल 1 ,2 एवं 3 

(d)उपरोक्त में से सभी 


4)

रोहिंग्या  के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  1. ये मूलतः बांग्लादेश के रखाईन प्रान्त में रहते हैं। 
  2. म्यांमार की सरकार के द्वारा इन्हें बंगलादेशी मुस्लिम के रूप में पहचाना जाता है। 
  3. म्यांमार में 1982 के जनसँख्या अधिनियम के द्वारा इन्हें नागरिक का दर्जा नहीं प्रदान किया जाता है। 

नीचे दिए गए कूट के आधार पर सही उत्तर का चयन कीजिए  :

(a)केवल 1

(b)केवल 2 और 3

(c)केवल 1 एवं 2

(d)उपरोक्त सभी


5)

. भारत-म्यांमार संबंध के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

  1. 1935 के भारत सरकार अधिनियम के पूर्व भारत और म्यांमार एक ही देश थे
  2. म्यानमार ,ASEAN का एकमात्र ऐसा राष्ट्र है जिसकी सीमा भारत से लगी हुई है

 

 सत्य कथन का चयन करें:

 

(a)केवल 1

(b)केवल 2  

(c)न तो 1 न तो 2

(d)उपरोक्त दोनों  


6)

गुजराल-सिद्धांत  के संदर्भ मे निम्न मे से कौन से कथन सत्य है |

  1. किसी भी देश को एक दूसरे के आन्तरिक मामलों में दखल नही देना चाहिए.
  2. दक्षिण एशिया का कोई भी देश अपनी जमीन से किसी दूसरे देश के खिलाफ देश-विरोधी गतिविधियां नहीं चलाएगा.
  3. सभी दक्षिण एशियाई इस क्षेत्र के विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाएंगे.
  4. इस क्षेत्र के देश एक-दूसरे की संप्रभुता और अखंडता का सम्मान करेंगे और किसी भी संकट से निपटने के लिए एक दूसरे की आर्थिक और श्रमिक रूप से मदद करेंगे.

(a)केवल 1 और 2 

(b)केवल 2 और 3 

(c)केवल 1 और 3 

(d)उपरोक्त सभी 


7)

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए ------

  1. भारत म्यांमार से लगभग 2000 किमी. की सीमा साझा करता है।
  2. चार भारतीय राज्य म्यांमार से सीमा साझा करता है।
  3. म्यांमार के साथ सबसे लंबी सीमा असम साझा करता है।

उपरोक्त में असत्य कथन/कथनों का चयन कीजिए;

(a)केवल 1 और 2

(b)केवल 2 और 3

(c)केवल 1 और 3

(d)उपरोक्त तीनों


8)

भारत -म्यांमार के मध्य सामरिक सहयोग के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए ------

   1. भारत म्यांमार के सहयोग से उत्तरपूर्व में उग्रवाद को कम करने, अलगाववादियों को नियंत्रित करने एवं रोहिंग्या शरणार्थियों की घुसपैठ को रोकने में सहयोग प्राप्त कर सकता है।
   2. भारत और म्यांमार मिलकर बिम्सटेक और मेकांग-गंगा सहयोग को पुनः सक्रिय कर रहे हैं।

उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सत्य हैं/है ?

(a)केवल 1

(b)केवल 2

(c)1 और 2 दोनों 

(d)न तो 1, न ही 2


9)

भारत बांग्लादेश के मध्य सीमा विवाद के प्रमुख कारकों का उल्लेख कीजिए। दोनों देशों के मध्य नदी जल विवाद ने इसमें किस प्रकार योगदान दिया है? (150 शब्द / अंक-10 )


10)

 प्रश्न - क्या आप इस तथ्य से सहमत हैं की गंगा जल समझौता एक व्यापक जल प्रबंधन समाधान नहीं है, बल्कि यह एक जल  आवंटन को विभाजित करने की व्यवस्था मात्र है। (150 शब्द / 10 अंक) 



Answers
1) d
2) c
3) b
4) b
5) d
6) d
7) c
8) c