//
VisionIAS - Online Self Test
Vision-IAS Logo
*
Questions for practice

1)

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें -

1. उपोष्णकटिबंधीय उच्च वायुदाब पेटी 30-35 डिग्री अक्षांश से संबन्धित है। 

2. इस कटिबन्ध को डोलड्रम भी कहते हैं । 

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही  है/हैं?

(a)केवल 1

(b)केवल 2

(c)1 और 2 दोनों 

(d)दोनों मे से कोई नही 


2)

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. पछुआ पवनें दक्षिणी गोलार्द्ध की तुलना में उत्तरी गोलार्द्ध में अपेक्षाकृत अधिक प्रबल होती हैं।
  2. पछुआ पवनें ऊष्मा को समशीतोष्ण क्षेत्र से उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्र में ले जाती हैं जिससे परिवर्तनशील जलवायवीय स्थितियां उत्पन्न होती हैं।
  3. दक्षिणी गोलार्द्ध में ध्रुवीय पूर्वा प्रबल होती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a)केवल 1 और 2

(b)केवल 3

(c)केवल 2

(d)केवल 1, 2 और 3


3)

भूमध्यसागरीय जलवायु प्रदेश की स्थिति एवं विस्तार के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :

1-यह क्षेत्र विषुवत रेखा के दोनों ओर 30-45 डिग्री उत्तरी एवं दक्षिणी अक्षांशों के बीच फैले हुए हैं |
2-इस प्रकार की जलवायु की उत्पत्ति का मूल कारण सूर्य के उत्तरायण एवं दक्षिणायन के कारण पवन पेटियों का स्थानांतरित होना है |

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ? 

(a)केवल 1 

(b)केवल 2 

(c)1 और 2 दोनों 

(d)न तो 1, न ही 2 


4)

भूमध्यसागरीय जलवायु प्रदेश के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :

  1. इस जलवायु की मुख्य विशेषता "शीत ऋतु में वर्षा" का होना है।
  2. भूमाध्सगारीय जलवायु क्षेत्रों में लगभग सम्पूर्ण वार्षिक वर्षा शीत ऋतु के दौरान ही प्राप्त होती है तथा ग्रीष्म ऋतु में बहुत ही कम वर्षा होती है।
  3. वार्षिक वर्षा का औसत 35-75 cm. तक होता है।

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर की पहचान कीजिये।

(a)केवल 1 और 3

(b)केवल 2 और 3

(c)केवल 1 और 2

(d)1, 2 और 3


5)

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये : 

  1. उपोष्ण उच्च वायुदाब पेटी का निर्माण गतिकीय कारकों से होता है जबकि ध्रुवीय उच्च वायुदाब पेटी का निर्माण ताप जनित कारकों से होता है |
  2. उपोष्ण उच्च वायुदाब की पेटी को अश्व अक्षांश भी कहा जाता है |

उपरोक्त में सत्य कथन / कथनों का चयन कीजिये : 

(a)केवल 1 

(b)केवल 2 

(c)1 और 2 दोनों 

(d)न तो 1 न ही 2 


6)

ग्रहीय पवनों (Planetary Winds) के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

1- प्राथमिक या ग्रहीय पवनें उच्च वायुदाब से निम्न वायुदाब की ओर वर्षभर प्रवाहित होती हैं।
2- वर्ष भर इनकी दिशा प्रायः एक समान रहती है, परन्तु इनके क्षेत्रों में मौसमी स्थानांतरण होता रहता है।
3- इनका वितरण सम्पूर्ण ग्लोब (महाद्वीप और महासागर) पर होता है, इसी कारण इनको ग्रहीय पवनें कहा जाता है।
 उपर्युक्त  में से  कौन सा/से कथन सही नहीं है/ हैं ?

(a)केवल 2 

(b)केवल 1 और 3 

(c)केवल 3 

(d)उपर्युक्त में से कोई नहीं 


7)

वायुदाब पेटियों के मौसमी स्थानांतरण के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए - 

  1. 21 जून को सूर्य कर्क रेखा पर लंबबत होता है, जिस कारण सभी वायुदाब पेटियाँ (ध्रुवीय उच्च वायुदाब को छोड़कर) उत्तर दिशा में 5 से 10 डिग्री स्थानांतरित हो जाती है|
  2. 23 सितंबर को सूर्य भूमध्य रेखा पर लंबबत होता है, जिस कारण वायुदाब पेटियाँ अपनी यथावत स्थिति में आ जाती है|
  3. 22 दिसंबर को सूर्य दक्षिणायन हो जाता है तथा मकर रेखा पर लंबबत होता है, जिस कारण वायुदाब पेटियाँ 5 से 10 डिग्री दक्षिण की ओर स्थानांतरित हो जाती है|
  4. पुनः 21 मार्च को सूर्य भूमध्य रेखा पर लंबबत होता है, जिस कारण वायुदाब पेटियाँ अपनी यथावत स्थिति में आ जाती है| 

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ? 

(a)केवल 1, 2 तथा 4 

(b)1, 2, 3 तथा 4 

(c)केवल 2, 3 तथा 4 

(d)केवल 1. 2 तथा 3


8)

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए;

  1. फेरल कोष्ठ के अंतर्गत उपोष्ण उच्च दाब से उपध्रुवीय निम्न दाब की ओर धरातलीय पवनें चलती हैं|
  2. दोनों गोलार्धों में इसकी दिशा पश्चिम से पूर्व की ओर होती है और इन्हें पछुआ पवनें कहा जाता है|

उपर्युक्त में सत्य कथन/कथनों का चयन कीजिए;

(a)केवल 1 

(b)केवल 2 

(c)1 और 2 दोनों 

(d)न तो 1, न ही 2 


9)

निम्नलिखित अवधारणाओं पर संक्षेप में चर्चा कीजिए। (150 शब्द )

  1. व्यापारिक पवनें। 
  2. अन्तः उष्णकटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र (ITCZ)।  

10)

निम्नलिखित पर टिप्पणी कीजिए (150 शब्द, 10 अंक)

  1. पछुआ पवनें 
  2. वायुदाब पेटियों का मौसमी स्थानांतरण   


Answers
1) a
2) b
3) c
4) d
5) c
6) d
7) b
8) c