//
VisionIAS - Online Self Test
Vision-IAS Logo
*
Questions for practice

1)

मांग जन्य मुद्रास्फीति के मुख्य कारकों में से निम्नलिखित विकल्पों पर विचार कीजिये :

  1. समग्र मांग में वृद्धि
  2. मुद्रा आपूर्ति में वृद्धि
  3. काला धन में वृद्धि
  4. सरकार के व्यय में वृद्धि

उपर्युक्त में से कौन-सा/से सही  हैं?

(a)केवल 1, 2 एवं 3

(b)केवल 2 एवं 3

(c)केवल 2 एवं 4

(d)1,2 3 और 4 


2)

आर्थिक संवृद्धि किस प्रकार की मुद्रास्फीति को जन्म देती है -

(a)मांग प्रेरित मुद्रास्फीति

(b)लागत जनित मुद्रास्फीति

(c)संरचनात्मक मुद्रास्फीति

(d)इनमे से कोई नहीं । 


3)

फिलिप वक्र के संदर्भ में निम्नलिखित बिन्दुओं पर विचार कीजिये 

  1. फिलिप वक्र को  A.W. फिलिप द्वारा प्रतिपादित किया गया ,
  2. फिलिप वक्र से स्पष्ट होता है कि अल्पकाल में मुद्रास्फीति के अधिक होने पर आर्थिक वृद्धि अधिक होती है
  3. आधुनिक मान्यता है कि फिलिप वक्र केवल अल्पकाल में होने वाले परिवर्तनों की सूचना देता है

उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

(a)केवल 1 और 2 

(b)केवल 1 और 3 

(c)केवल 2 और 3 

(d)उपरोक्त सभी 


4)

मुद्रास्फीति से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. सार्वजनिक व्यय बढ़ने पर मांगजन्य मुद्रास्फीति बढ़ती है। 
  2. निर्यात के बढ़ने से मांगजन्य मुद्रास्फीति बढ़ती है। 
  3. समग्र आपूर्ति मे गिरावट के कारण भी मांगजन्य मुद्रास्फीति बढ़ती है। 

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही नहीं हैं?

(a)केवल 1 एवं 2

(b)केवल 2 एवं 3

(c)केवल 3 

(d)1, 2 एवं 3


5)

फिलिप्स वक्र से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह मुद्रास्फीति एवं बेरोजगारी में नकारात्मक संबंधो को दर्शाता है।
  2. फिलिप्स वक्र सामान्यतः अल्पकाल की स्थिति को दर्शाता है, यह दीर्घकालिक स्थिति में अधिक प्रभावी नहीं है।

उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

(a)केवल 1

(b)केवल 2

(c)1 एवं 2 दोनों

(d)इनमें से कोई नहीं।


6)

मांग-प्रेरित मुद्रास्फीति के कारक हैं:

  1. प्रतिकूल मानसून
  2. जनसंख्या में वृद्धि
  3. आपदा
  4. कालाधन 

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a)केवल 1, 2

(b)केवल 1, 2 और 4

(c)केवल 1, 3

(d)केवल 2, 4


7)

मुद्रास्फीति के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

  1. अर्थव्यवस्था में एक निर्धारित समयावधि में वस्तुओं एवं सेवाओं के औसत मूल्यों में  वृद्धि होने को मुद्रास्फीति कहते हैं।
  2. यह मांग जन्य तथा लागत जन्य हो सकती है। 
  3. भारत में मुद्रास्फीति के लिए केवल घरेलू कारण ही जिम्मेदार होते हैं। 

उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

(a)केवल 1 और 3

(b)केवल 1 और 2

(c)केवल 2 और 3

(d)1, 2 और 3


8)

निम्न में से कौनसे कारण लागत प्रेरित मुद्रास्फीति के लिए उत्तरदायी हो सकते हैं?

  1. उत्पादन लागत में वृद्धि होना
  2. अप्रत्यक्ष कर में वृद्धि
  3. सहायिकी में कमी

(a)केवल 1

(b)1 और 2

(c)1, 2 और 3

(d)2 और 3


9)

लागत/पूर्ति जन्य मुद्रास्फीति को परिभाषित करते हुए इसके लिए उत्तरदायी कारणों का विश्लेषण कीजिये| (150 शब्द, 10 अंक)


10)

मुद्रास्फीति से आप क्या समझते हैं? इससे संबंधित सिद्धांतों को संक्षेप में बताइए। (150 शब्द; 10 अंक)



Answers
1) d
2) a
3) d
4) c
5) c
6) d
7) b
8) c